बांग्लादेशी हीरोइन मुंबई में गिरफ्तार

 मुंबई पुलिस ने बांग्लादेशी हीरोइन रिया अरविंद बारदे उर्फ़ आरोही बरदे उर्फ़ बन्ना शेख़ को महाराष्ट्र के ठाणे से जालसाजी  तथा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में २७ सितंबर गुरुवार को गिरफ्तार किया।बांग्लादेशी हीरोइन रिया बरदे वयस्क फिल्मों में काम करती थी।
रिया बरदे मुंबई में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुंबई में रह रही थी तथा पोर्न फिल्मों में काम करती थी।रिया के पासपोर्ट पर उसका जन्मस्थान तीन जगह का ज़िक्र है, पश्चिम बंगाल का २४ परगना, हुगली तथा महाराष्ट्र के अमरावती जिले का अचलपुर।रिया के खिलाफ तहकीकात बीते एक वर्ष से हो रही थी।रिया ने एक जालसाजी गिरोह से संपर्क करके अपने फर्जी दस्तावेजों के आधार पे अपने एक सहकर्मी के लिए फर्जी डिग्री तथा पासपोर्ट बनवाने के लिए कहा था।
रिया बारदे अपनी मां अंजली बारदे उर्फ़ रूबी शेख़ के साथ अवैध रूप से भारत में रहती थी।रिया बरदे की मां ने अमरावती के अरविंद बारदे के साथ शादी की थी। फिलहाल रिया बारदे के मां बाप कतर में रहते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दूसरा स्वरूप: मां ब्रह्मचारिणी

पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता

चतुर्थ स्वरूप ,मां कुष्मांडा