तृतीय स्वरूप,मां चंद्रघंटा
.jpeg)
नवरात्र के तीसरे दिन दुर्गा मां के स्वरूप चंद्रघंटा के रूप में पूजा की जाती है।मां चंद्रघंटा को आत्मविश्वास, साहस तथा वैभव की देवी मां जाता है।माता का वाहन सिंह है। उनके दस हाथ हैं तथा हर हाथ में अलग-अलग शस्त्र हैं। माता नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करती हैं। माता के मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। इनके शरीर का रंग स्वर्णमयी है। माता को नारंगी रंग पसंद है। मां चंद्रघंटा की कृपा से भक्तो के समस्त पाप और बाधाएँ नष्ट हो जाती हैं। माँ भक्तों के कष्ट का निवारण अतिशीघ्र कर देती हैं। माता के भक्त सिंह की तरह पराक्रमी और निर्भय हो जाता है। इनके घंटे की ध्वनि सदा अपने भक्तों को भूत प्रेत से रक्षा करती है। माता का ध्यान करते ही भक्त की रक्षा के लिए इस घंटे की ध्वनि गूंज उठती है। माँ चंद्रघंटा का स्वरूप अत्यंत सौम्यता एवं शांति से परिपूर्ण रहता है। इनकी आराधना से वीरता-निर्भयता के साथ ही सौम्यता एवं विनम्रता का विकास होता है तथा संपूर्ण काया में कांति-गुण की वृद्धि होती है। स्वर में दिव्य, तथा मिठास का...